फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   चोरी का पांच लाख नकदी समेत जेवरात बरामद

चोरी का पांच लाख नकदी समेत जेवरात बरामद

Fri, 25 Jan 2019 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
चोरी का पांच लाख नकदी समेत जेवरात बरामद
सुईथाकला। मुंबई के पुलिस अधिकारी के घर से चोरी कर फरार आरोपी की निशानदेही पर मुबंई क्राइमब्रांच की पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर पांच लाख नकदी व जेवरात बरामद किया है।
विज्ञापन

सरपतहा थाना क्षेत्र के सवायन गांव निवासी चोरी के आरोप में गिरफ्तार मंगला चौहान को मुंबई क्राइमब्रांच पुलिस ने बुधवार को घर से गिरफ्तार किया था। सरपतहा थाने पर पुलिस ने पूंछताछ की तो उसन घर से कुछ दूर स्थित छोटी नहर के किनारे से चोरी के पांच लाख नकदी, 7.50 ग्राम सोना व जेवरात और चोरी के रुपयों से खरीदी गई बाइक बरामद की। मुंबई क्राइम ब्रांच के प्रभारी स्वप्निल भुजबल के साथ आई छह सदस्यीय टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर परिजनों से भी पूछताछ की। चोरी के माल को प्लास्टिक बैग में रखकर जमीन में गाड़ दिया गया था। प्लास्टिक बैग से बरामद सोने की कीमत 24 लाख से अधिक बताई गई है। मुंबई क्राइम ब्रांच के प्रभारी स्वप्निल की माने तो आरोपी अपने चार पांच साथियो के साथ कुछ अन्य चोरियो को कबूल किया है। उसने मुंबई के अंधेरी इलाके से एक पुलिस अधिकारी के घर से चोरी कर 15 जनवरी को वहां से फरार हो गया था। अंधेरी पुलिस स्टेशन में दर्ज केस के बाद आरोपी का पता लगाते पुलिस यहां पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed