{"_id":"5c4370eabdec22735741444f","slug":"81547923690-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिलखिनी गांव के नाले में मिला गायब वृद्य का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिलखिनी गांव के नाले में मिला गायब वृद्य का शव
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। बभनियांव गांव निवासी एक वृद्ध का शव शनिवार को सरायममरेज थाना के पिलखिनी गांव सभा के पास एक नाले में मिला। वह कल से ही घर से गायब था। पुलिस ने शव को कब्जे मे ले लिया है।
मीरगंज थाना के बभनियांव गांव निवासी चौथीराम यादव (75) शुक्रवार को दोपहर से ही घर से गायब थे। उनको परिजन ढ़ूढ रहे थे, लेकिन उनका कहीं अता पता नहीं चला। शनिवार को अचानक शाम चार बजे किसी ने पुलिस को सूचना दी की सरायममरेज थाना के पिलखिनी गांव के पास नाले में एक वृद्ध का शव पड़ा है तो जंघई चौकी इंचार्ज जगदीश कुमार मौके पर पहुंचे। इसी बीच वहां उपस्थित लोगों में से किसी ने उनकी पहचान चौथीराम के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान किया। परिजनों ने बताया की मृतक कल से गायब है। इनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।