{"_id":"5cd32efabdec220742620aed","slug":"71557343994-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई वर्ष पूर्व चोरी गयी रिवाल्वर कूड़े के ढेर में मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ढाई वर्ष पूर्व चोरी गयी रिवाल्वर कूड़े के ढेर में मिला
Thu, 09 May 2019 10:47 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 10:47 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के कोपा गांव निवासी हरिहर सिंह के मकान में ढाई वर्ष पूर्व अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर नकदी आभूषण सहित लाइसेंसी रिवाल्वर पार कर दिया था। मंगलवार की शाम रिवाल्वर व 6 जिंदा कारतूस कूड़े के ढेर से मिला। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने रिवाल्वर को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
बीते 25 सितम्बर 2016 को क्षेत्र के कोपा गांव निवासी हरिहर सिंह के मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने एक लाख नगदी, लगभग पांच लाख रुपए मूल्य का आभूषण सहित उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर व कारतूस पार कर दिया था। भुक्तभोगी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी रही।
विज्ञापन
मंगलवार की शाम गांव में एक कूड़े के ढेर हटाने का काम चल रहा था। इसी दौरान कूड़े के ढेर से चार बड़े बैग मिले। जिसमें कपड़े आदि के अलावा एक रिवाल्वर व 6 जिंदा कारतूस मिला।
विज्ञापन