फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ट्रेन की चपेट में आने से युवक का पैर कटा

ट्रेन की चपेट में आने से युवक का पैर कटा

Thu, 04 Apr 2019 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से  युवक का पैर कटा

विज्ञापन
शाहगंज। वाराणसी-फैजाबाद रेल मार्ग पर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बिलवाई रेलवे क्रासिंग के पास बुधवार को दोपहर रेलवे लाइन पार करते समय बाइक सवार युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे युवक का पैर कट गया और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। गंभीर रूप से घायल युवक को राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां हालत नाजुक देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अर्गूपुरकलां डिठौलिया गांव निवासी अजय कुमार विश्वकर्मा बुधवार को दोपहर बिलवाई रेलवे की बंद क्रासिंग से अपनी बाइक पार कर रहा था। इसी दौरान जौनपुर से फैजाबाद की और जा रही फरक्का एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। जिससे युवक का एक पैर कटकर शरीर से अलग हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक कान में ईयरफोन लगाए था जिससे वह ट्रेन पर ध्यान नहीं दिया। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर संदीप यादव ने बताया कि सूचना पर वह मौके पर गए तो वहां से घायल युवक को अस्पताल पहुंचा दिया गया था। गेटमैन भी घटना के बारे में कुछ नहीं बता सका। हादसे से ट्रेन संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed