फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पुलिस ने पशुओं को स्टेडियम से बाहर निकाला

पुलिस ने पशुओं को स्टेडियम से बाहर निकाला

Wed, 30 Jan 2019 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने पशुओं को स्टेडियम से बाहर निकाला

विज्ञापन
मीरगंज। स्वामी वीतरागानन्द स्टेडियम भटेवरा में बंद सैकडों आवारा पशुओं को पुलिस ने सोमवार देर रात बाहर निकलवा दिया। बाहर निकाले गए पशु अब किसानों के लिए सिरदर्द साबित हो रहे है। किसानों की खेती चर रहे है। किसानों का आरोप है की पशुओं को किसी गोशाला में भेजना चाहिए था। लेकिन पशुओं को बाहर निकाल दिया। जिससे किसानों का नुकसान हो रहा है।

पंवारा थाना के भटेवरा गांव में स्वामी वीतरागानन्द सरस्वती ग्रामीण स्टेडियम का निर्माण कई वर्ष पूर्व कराया गया है। यहा पर खेलकूद का आयोजन होता है। रविवार शाम को कुछ लोगों ने आवारा पशुओं को स्टेडियम में बंद कर दिया था। इसकी जानकारी होने पर सोमवार सुबह भटेवरा, चितांव, ऊचडीह, बामी, लासा गांव के कई लोगों ने अपने अपने अनुपयोगी व आवारा पशुओं को गार्ड को धमका करके स्टेडियम के अन्दर घुसा दिया। जिससे स्टेडियम के मैदान आवास पर पशु जमा हो गए। इसकी जानकारी होने पर ग्राम प्रधान विशाल सिंह ने एसडीएम मछलीशहर को इसकी जानकारी दी थी। जिसके बाद सोमवार देर शाम ही हरकत में आयी डायल सौ नंबर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्टेडियम में बंद पशुओं को बाहर निकलवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed