फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   दरोगा ने राहगीरों को पीटा, ग्रामीणों ने पुलिस चौकी का किया घेराव

दरोगा ने राहगीरों को पीटा, ग्रामीणों ने पुलिस चौकी का किया घेराव

Sat, 27 Apr 2019 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
दरोगा ने राहगीरों को पीटा, ग्रामीणों ने पुलिस चौकी का किया घेराव

विज्ञापन
सुइथाकला। सरपतहां थाने में तैनात एक नाएब दारोगा की करतूत से खफा लोगों ने शुक्रवार को सरायमोहिउद्दीनपुर पुलिस चौकी का घेराव कर नारेबाजी की। घेराव के दौरान ग्रामीणों ने सांसद प्रतिनिधि जिला उपाध्यक्ष अजीत प्रजापति, भाजपा युवा मोर्चा के वाराणसी मंडल के मंत्री पवनपाल मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराते हुए मामले की जानकारी बदलापुर बिधायक को दिया।

पुलिस चौकी का घेराव करने वाले लोगों का आरोप है कि दारोगा न सिर्फ आने-जाने वालों के अकारण पीट दे रहे बल्कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी भी की। पीड़ितों ने उच्चधिकारियों से शिकायत करने के साथ ही क्षेत्राधिकारी को तहरीर दी है। सरायमोहिउद्दीनपुर बाजार निवासी प्रभात मिश्रा, रवींद्र गुप्ता व शेरू शर्मा, बूढ़पुर निवासी सेराज अहमद, जंगीपुर निवासी समरजीत बिंद, सभाजीत गौतम निवासी भटौली, सुरिस निवासी अवधेश गौतम, प्रेमचंद साहू व जयसिंह गौतम निवासी कौडिय़ा तथा विवेक साहू, राहुल गौतम निवासी कोरवलिया आदि ने क्षेत्राधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव को तहरीर देकर आरोप लगाया कि थाने पर तैनात दारोगा प्रमोद यादव पहलवान ने रात में उनकी गाडिय़ां रोककर न सिर्फ उन्हें मारापीटा बल्कि अवैध वसूली भी की। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि उक्त दारोगा आए दिन अपनी इस तरह की हरकत को लेकर चर्चाओं में रहता है। दो दिन पहले भी उसने चौराहे पर इसी तरह की हरकत की थी, जिसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई थी। उधर मामले के संदर्भ में क्षेत्राधिकारी अजय श्रीवास्तव का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed