{"_id":"5c9a70b7bdec22145274a9b3","slug":"51553625271-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में युवक की मौत, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में युवक की मौत, दो घायल
Thu, 09 May 2019 10:46 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 10:46 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर जिले में अलग अलग हुए सड़क हादसों में डीजे वान पलटने से नीचे दबकर चालक की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
मडिय़ाहूं कोतवाली क्षेत्र के रानी निवासी प्रशान्त पाल (27) एक शादी समारोह से डीजे गाड़ी से अपने घर लौट रहे थे। रात में शिवपुर बाईपास के निकट पहुंचे थे तभी डीजे वाहन असंतुलित होकर पलट गया ।जिससे डीजे चला रहा प्रशान्त पाल नीचे दब गया। जबकि की दो लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
रात में ही सूचना पर पहुंचे परिजन उठाकर शहर में स्थित एक निजी चिकित्सालय ले गए ।जहां चिकित्सकों ने प्रशान्त पाल को मृत घोषित कर दिया । गंभीर रूप से घायल उसके दो साथियों का वाराणसी ट्रामा सेंटर में उपचार चल रहा है। इधर परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए मृतक के शव का अंतिम संस्कार के लिए चले गए ।
विज्ञापन
मडियाहूं कोतवाली क्षेत्र के बारीगांव निवासी रिंकू प्रजापति (28) मंगलवार की देर रात मडिय़ाहूं से साइकिल द्वारा घर जाते समय गांव के ही बाहर किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। वह पूरी रात में अचेतावस्था में खाई में पड़े रहे। सुबह लोगों ने देखा तो बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया। पीएचसी से जिला अस्पताल रेफ कर दिया गया।
विज्ञापन
सतहरिया प्रतिनिधि के अनुसार मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सतहरिया के पास मंगलवार की रात एक बजे बाइक से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर निवासी शरद कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।