फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   रेलवे ट्रैक के किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

रेलवे ट्रैक के किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Mon, 06 May 2019 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक के किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
शाहगंज। आजमगढ़ शाहगंज रेल मार्ग पर चीनी मिल के पास रविवार दोपहर रेलवे ट्रैक से करीब पचास मीटर की दूरी पर खून से लथपथ अज्ञात युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है।

नगर के फैजाबाद मार्ग के समीप चीनी मिल के पूर्व शाहगंज आजमगढ़ रेल खण्ड के पचास मीटर की दूरी पर 25 वर्षीय अज्ञात युवक के शव को देखकर राहगीरों ने सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। सफेद व काला चेकदार शर्ट व काले रंग की जींस पैट पहने युवक के चेहरे, सिर पर चोट के निशान और गले पर लगी चोट किसी धारदार हथियार के निशान है। मृतक का पैन्ट खुलकर आधा पैरों में फंसा था। शव को देखकर हत्या की आशंका बताई जाती है। मामले में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश सिंह के मुताबिक युवक की मौत किसी ट्रेन से गिरकर हो सकती है। पोस्टमार्टम और पहचान के बाद मौत की असली वजह पता चल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed