{"_id":"5caf8c11bdec22142d5e5c76","slug":"41555008529-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस से मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से बदमाश घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस से मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से बदमाश घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। जिले की प्रतापगढ़ की सीमा पर ढकवा के पास बुधवार की रात पुलिस से हुई मुठभेड़ के दौरान बोलेरो सवा एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। हालांकि पुलिस का दावा है कि पुलिस टीम पर फायरिंग के दौरान बदमाश खुद के असलहे से चली गोली से घायल हुआ है। जिला अस्पताल में मजिस्ट्रेट के सामने उसने ऐसा बयान भी दिया है। गभीर रूप से घायल युवक को वाराणसी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। मौके से पुलिस ने उसके तीन साथियों को तमंचा और चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये सभी अवैध शराब तस्करी करने वाले गिरोह के सदस्य हैं।
एसपी आशीष तिवारी ने बताया कि पवारा और मीरगंज थाने की पुलिस पवारा थाना क्षेत्र के सरायबीका गांव के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान कुंवरपुर की ओर से सुजानगंज की ओर आ रही बिना नंबर की बोलेरो को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो चालक ने रफ्तार तेज कर दी। पुलिस ने पीछा कर लिया। बोलेरो चालक ने रफ्तार को तेज कर दिया। पुलिस पीछा करती रही। पीछा करते हुए पुलिस टीम प्रतापगढ़ जिले के पट्टी थाना क्षेत्र के ढकवा के पास पहुंची। जहां सड़क किनारे स्थित वन भोज ढाबा पर बोलोरो खड़ी हुई दिखायी दी। जैसे ही पुलिस टीम शाम 9:15 बजे ढाबा पर पहुंची तो बोलोरों में बैठे व्यक्तियों में से एक राहुल यादव ने पुलिस टीम पर फायर करने की नियत से अपने की पैंट से पिस्टल निकालना चाहा। पिस्टल निकालते ही उससे फायर हो गया जिससे निकली गोली से वह खुद घायल हो गया। उसे पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां मजिस्ट्रेट के सामने भी उसने खुद के असलहे से चली गोली से घायल होने का बयान दर्ज कराया है। उसके पास से पुलिस ने 32 बोर की पिस्टल चार कारतूस, एक तमंचा 315 बोर दो कारतूस, एक चाकू बरामद किया है।
घायल राहुल यादव को जिला अस्पताल से वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। वह बक्शा थाना क्षेत्र के सरौली गांव का निवासी है। जबकि उसके साथी गोलू सिंह उर्फ अंकित सिंह निवासी विनायिका थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़, आशुतोष सिंह उर्फ शनि सिंह निवासी आहोपुर थाना सिंगरामऊ जौनपुर, अवनीश यादव निवासी हिम्मतपुर थाना बदलापुर को गिरफ्तार किया है। एसपी आशीष तिवारी का कहना है कि जांच में पता चला है कि पकड़े गए बदमाश अवैध शराब तस्कर गिरोह के सदस्य हैं। पुलिस जांच कर रही है। जिस युवक को गोली लगी है उसके खिलाफ बक्शा, पवारा थाने में केस दर्ज है। उसके अन्य साथियों के खिलाफ भी विभिन्न थानो में केस दर्ज है।