{"_id":"5c855b20bdec2214391ec880","slug":"41552243488-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने लूटी बाइक और नकदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने लूटी बाइक और नकदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहगंज। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव पुलिया के समीप शनिवार की रात दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने एक युवक को असलहे से आतंकित कर उसकी बाइक, मोबाइल फोन और करीब छह हजार रुपये नकदी लूट लिया। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में चोरी का केस दर्ज किया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उससे सादे कागज पर हस्ताक्षर करवाकर ले लिया है। उन पर मुकदमा दर्ज न कराने का दबाव है।
सरपतहां थाना क्षेत्र के जहीरुद्दीनपुर गांव निवासी जोगिंदर अपनी बाइक से शाहगंज से घर लौट रहा था। रात में करीब 9:40 बजे वह बड़ागांव पुलिया के समीप पहुंचा था, तभी दो बाइक पर सवार चार मुंह ढके बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया। बदमाश असलहे से आतंकित करते हुए उसकी बाइक, मोबाइल व जेब से छह हजार रुपये लूटकर सुल्तानपुर की ओर भाग गए। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर छानबीन की लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल सका। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस फौरन सक्रिय हुई होती तो लुटेरे पकड़े जा सकते थे। किसी ने इसकी सूचना रात में ही एसपी को दी। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक नगर अनिल पांडेय का कहना है कि पुलिस चोरी का केस दर्ज कर बाइक की छानबीन कर रही है। अगर लूट हुई है और तो जांच कर कार्रवाई होगी।
इनसेट
पूर्व की घटनाओं का भी खुलासा नहीं
शाहगंज। स्थानीय कोतवाली पुलिस 10 जनवरी को हुई वेस्टर्न यूनियन संचालक एराकियाना मोहल्ला निवासी अरशद अंसारी से हुई साढ़े सात लाख रुपये की लूट मामले में दो बदमाशों को अभी तक पकड़ नहीं सकी है। इसके अलावा 12 फरवरी को मजडीहा गांव के पास आटो रिक्शा में सवार महिला इरफाना की गोली मारकर हुई हत्या का भी पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर सकी है।