{"_id":"5cbf5a68bdec22142d5e698b","slug":"31556044392-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस में सवार युवक की पिटाई कर 50 हजार की लूट ..","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रोडवेज बस में सवार युवक की पिटाई कर 50 हजार की लूट ..
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदलापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के कलिंजरा मोड़ के पास सोमवार की रात मनबढ़ों ने रोडवेज बस रोक कर उसमें सवार एक स्टूडियो संचालक की पिटाई कर उसके पास से 50 हजारु रुपया लूट लिया। सूचना पर पुलिस ने छानबीन की लेकिन लुटेरों का सुरगा नहीं लग सकाक। पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर छानबीन कर रही है। बदलापुर थाना क्षेत्र के घाटमपुर निवासी दिनेश पाल बदलापुर में स्टूडियो चलाते हैं। वह सोमवार को कम्प्यूटर बनवाने जौनपुर शहर गए थे। आरोप है कि रोडवेज बस से लौटते समय एक युवक उनसे बेवजह उलझ गया। कलिंजरा के पास उसने बस रोक लिया। जहां उसके तीन चार साथी पहले से खड़े थे वे बस में घुसकर स्टूडियो संचालक की पिटाई कर दी और उसके पास बैग लेकर फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार बैग में पचास हजार रुपये नकदी थी। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। परिचालक ने डायल सौ को घटना की जानकारी दिया तथा पीड़ित को थाने छोड़ा। पीड़ित के प्रार्थना पत्र पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। हालांकि प्रभारी निरीक्षक एस पी सिंह का कहना है कि घटना संदिग्ध है। फिर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।