फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   गैर इरादतन हत्या का एक आरोपी गिरफ्तार

गैर इरादतन हत्या का एक आरोपी गिरफ्तार

Wed, 10 Apr 2019 02:11 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 10 Apr 2019 02:11 PM IST
विज्ञापन
गैर इरादतन हत्या का एक आरोपी गिरफ्तार
बाबा गिरफ्तार - फोटो : File Photo
गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के नयनसंड गांव में होली के दिन रंग डालने के विवाद में हुई मारपीट में घायल युवक की मौत के मामले में पुलिस ने एक हत्यारोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। युवक की मौत के मामले में पुलिस ने तीन नामजद समेत अन्य के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस पांच अप्रैल को दर्ज किया था।
विज्ञापन


होली के दिन किशोरी पर रंग डालने के विवाद में सराय ज्ञानचंद और नयनसंड गांव की दलित बस्ती के लोगों के बीच मारपीट हुई थी। मारपीट में 12 लोग घायल हुए थे। गंभीर रूप से घायल नयनसंड गांव के सुनील कुमार (38) और रामकेश (42) को स्थिति गंभीर होने पर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन


जहां सुनील की शुक्रवार को मौत हो गई थी। युवक की मौत के बाद परिजन शव लेकर थाने पहुंचकर हंगामा किया था। पुलिस ने बवाल, स्वतंत्र, अमीन, अनिल व अन्य के मुकदमा दर्ज कर लोगों को शांत कराया था। प्रभारी निरीक्षक गौराबादशाहपुर विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि आरोपी अनिल पासी को पुलिस ने मंगलवार को कालीनगर तिराहा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed