फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   15 हजार के इनामी सहित दो शातिर बदमाशों को पुलिस पकड़ा

15 हजार के इनामी सहित दो शातिर बदमाशों को पुलिस पकड़ा

Sun, 03 Mar 2019 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
15 हजार के इनामी सहित दो शातिर बदमाशों को पुलिस पकड़ा

विज्ञापन

केराकत। चंदवक पुलिस, क्राइम ब्रांच व स्वाट प्रभारी ने दो शातिर बदमाशों को कोपा रेलवे क्रॉसिंग के पास से घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया। दोनों बदमाश एक सर्राफा ब्यापारी के यहां लूट की घटना को अंजाम देने जा रहे थे।

क्षेत्राधिकारी रामभुवन यादव ने रविवार को बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत चंदवक थाना प्रभारी ओमनारायण सिंह एसआई संतोष पांडेय, क्राइम ब्रांच प्रभारी शशि चंद चौधरी, स्वाट टीम प्रभारी अजीत कुमार ने पुलिस बल के साथ उस समय घेराबंदी कर के अंर्तजनपदीय शातिर लूटेरे 15 हजार के इनामी दो बदमाशों को धर दबोच कर गिरफ्तार कर लिया। जब दोनों बदमाश बजरंग नगर कोइलारी में एक सर्राफा ब्यवसायी के यहां लूट की घटना को अंजाम देने जा रहे थे। क्षेत्राधिकारी श्री यादव ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश अनिल यादव निवासी ग्राम आवहदपुर थाना चंदवक व अभय यादव निवासी खानपुर गाजीपुर के पास एक एक तमंचा एक एक जिन्दा कारतूस , चोरी की बाइक सुपर स्प्लेंडर व चोरी के 4500 रूपये नकद भी बरामद हुआ है। गिरफ्तार बदमाशों के खिलाफ सिगरामऊ, चंदवक, गाजीपुर के खानपुर व वाराणसी के सारनाथ थाने में हत्या के प्रयास व चोरी सहित अन्य अपराधिक मुकदमें दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed