{"_id":"579e51e14f1c1b5a7b2b8e1e","slug":"29-sack-caught-nutrition","type":"story","status":"publish","title_hn":"29 बोरी पोषाहार पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
29 बोरी पोषाहार पकड़ा
jaunpur
Updated Mon, 01 Aug 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों द्वारा रविवार को सुबह पिकअप से पकड़ा गया पोषाहार।
- फोटो : jaunpur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के बैहारी गांव में ग्रामीणों ने शनिवार की रात पिकअफ पर लाद कर बेचने के लिए ले जाया जा रहा 29 बोरी पुष्टाहार समेत वाहन को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। रविवार को सुबह मामले की जांच करने पहुंचे सीडीपीओ और सुपरवाइजर को ग्रामीणों की नाराजगी झेलनी पड़ी। नाराज ग्रामीणों ने उन्हें चार घंटे तक बंधक बनाए रखा और मामले में कार्रवाई कर केस दर्ज कराने की मांग करने लगे। सीडीपीओ ने एक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी तब जाकर ग्रामीणों उन्हें मुक्त किया।
शनिवार की रात पिकअप पर लादकर 29 बोरी पोषाहार बेचने के लिए बैहारी गांव से ले जाया जा रहा था। गांव के लोगों को जब इसकी जानकारी हुुई तो उन्होंने पीछा करके पिकअप को रोक लिया। तलाशी ली तो उसमें पोषाहार लदा पाया। प्रधान अजय सिंह ने रात ही में फोन से सीडीपीओ भैयालाल को जानकारी दे दी। पिकप सहित पोषाहार प्रधान के दरवाजे रात पर पड़ा रहा। चालक को ग्रामीणो ने गुस्से में मारापीटा और लिखित बयान पर रात में चालक को छोड़ दिया गया।
सुबह सीडीपीओ महराजगंज भैयालाल, सुपरवाईजर राजपत्ती देवी, बाबू राधेश्याम यादव के साथ मौके पर बैहारी प्रधान के यहां पहुंचे तो ग्रामीणों ने यह कहकर बैठा लिया कि जब तक इस कालाबाजारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं होगा तब तक उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा। सीडीपीओ की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। । सीडीपीओ महाराजगंज भैयालाल ने बताया कि कालाबाजारी हेतु जा रहा पोषाहार 28 बोरी पोषाहार बैहारी और एक बोरी बरहूपुर का है। जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।