{"_id":"5c1fd43dbdec22571f2ed0f8","slug":"21545589821-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में आठ घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में आठ घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में आठ लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
खेतासराय प्रतिनिधि के अनुसार बाइक पर सवार होकर वीरेन्द्र (30) अपने मित्र मोहित (32) निवासी मुफ्ती मोहल्ला जौनपुर के साथ जौनपुर जा रहा था जबकि दूसरी बाइक पर राघव शुक्ला (18) निवासी जैगहां और कृष्णकांत (30) निवासी फुलेस थाना दीदारगंज आजमगढ़ अपने घर जा रहे थे। जौनपुर शाहगंज मार्ग पर हबीब हॉस्पिटल के निकट दोनों की बाइकों में आमने सामने टक्कर हो गई ।चारो घायलों को नगर के निजी अस्पताल में उपचार कराया गया उसमे मोहित को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया । मडियाहूं प्रतिनिधि के अनुसार इजरी जलालपुर निवासी चरनजीत सिंह व विनय कुमार सिंह अपनी कार लेकर पुणे से घर आ रहे थे। सुबह जैसे ही मडिय़ाहूं के पास पहुंचे तभी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। आसपास के लोगों ने शीशा तोड़कर उसमें सवार लोगों को बाहर निकाला जिसमें चरणजीत सिंह व विनय कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। केराकत प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के नरहन निवासी दो सगे भाई अजय कुमार 23वर्ष व विकास कुमार 26वर्ष एक बाइक पर सवार होकर चन्दवक से घर लौट रहे थे। बैरगिया गांव के पास ज्यों पहुंचे सामने से पिकप गाड़ी से टक्कर हो गई।
जिसमें दोनों घायल हो गए। घटना के बाद पिकप ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भाग गया। संयोग से उपजिलाधिकारी केराकत चन्द्रेश कुमार सिंह उधर से गुजर रहे थे मौके पर पहुंच गए और अपनी गाड़ी से घायलों को केराकत अस्पताल पहुंचाया। अजय कुमार को गम्भीर चोट लगी है। उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।