{"_id":"5cb8c4b2bdec22142f01c48c","slug":"201555612850-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवानी बार के पूर्व मंत्री व उनके अधिवक्ता पुत्र पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दीवानी बार के पूर्व मंत्री व उनके अधिवक्ता पुत्र पर मुकदमा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। शाहगंज थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर में रामकेवल की हत्या के मामले में वादी पक्ष ने दीवानी बार के पूर्व मंत्री अवधेश सिंह व उनके पुत्र भारत सिंह एडवोकेट व अन्य के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज, धमकी का मुकदमा लाइन बाजार थाने में दर्ज कराया है। आरोप है कि 16 अप्रैल को दीवानी न्यायालय आत्मसमर्पण करने पहुंचे आरोपियों से वादी पक्ष ने मारपीट की थी। उधर, बार के पूर्व मंत्री का कहना है कि वह आरोपियों के अधिवक्ता हैं। उन्होंने उन्हें आत्मसमर्पण कराया। इसी वजह से उन पर केस दर्ज कराया गया है। मृतक रामकेवल के पुत्र आनंद कुमार निवासी मुजफ्फरपुर ने लाइन बाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया कि 16 अप्रैल 2019 को हम लोग दीवानी न्यायालय आए थे। कोर्ट के बाहर आरोपियों को गाड़ी में देखा तो पुलिस को सूचना दी। इस बीच अधिवक्ता अवधेश और उनके पुत्र ने कहा कि ये हत्यारोपी हैं। इनको पुलिस के हवाले कर दो लेकिन वह लोग मारपीट करने लगे। गालियां और धमकी देते हुए जबरन आरोपियों को कोर्ट में हाजिर करा दिया। पूर्व मंत्री ने बताया कि कोर्ट में समर्पण करने आए आरोपियों को रोकने व पुलिस को सौंपने के लिए वादी पक्ष ने मारपीट की। वकीलों के छुड़ाने पर आरोपी अभिषेक व विपिन ने कोर्ट समर्पण किया। वादी पक्ष के लोग आरोपी पवन व धर्मेंद्र का अपहरण कर ले गए। उनके साथ अप्रिय वारदात कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।