{"_id":"5c8a9dbdbdec221401276fbf","slug":"191552588221-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से साढ़े सात लाख के जेवरात चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जफराबाद । स्थानीय थाना क्षेत्र के हौज गांव निवासी अमरनाथ चौहान के घर में रखी आलमारी से छह हजार नकदी और साढ़े सात लाख के जेवरात चोरी हो गया। पीड़ित ने एक महिला के खिलाफ पुलिस को नामजद तहरीर दी है। अमरनाथ चौहान का आरोप है कि उनके पड़ोस की एक महिला उनके घर पर घरेलू काम धाम करने आती थी। घर में अमरनाथ चौहान के अलावा पत्नी ही थी। अमरनाथ ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि महिला दो फरवरी से सात फरवरी के बीच घर के कमरे में रखी आलमारी को खोलकर उसमें से पांच तोले का सोने का हार, दो सोने की चैन, मंगलसुत्र, नौ अंगूठी तथा अन्य कई सामान जिनकी कीमत साढ़े सात लाख रुपये है, पार कर दिया। अमरनाथ की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी महिला और उसके पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष मधुप कुमार सिंह का कहना है कि आरोपों की जांच की जा रही है। आरोप सही पाए गए तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।