{"_id":"5c801631bdec221405599d3c","slug":"191551898161-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज के चालक व परिचालक को बनाया बंधक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडवेज के चालक व परिचालक को बनाया बंधक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शाहगंज। स्थानीय रोडवेज डिपो के समीप मंगलवार की देर शाम रोडवेज बस से स्कार्पियो में हल्की टक्कर हो जाने पर स्कार्पियो सवार युवकों ने बस चालक व परिचालक को बंधक बनाकर अपने घर लेकर चले गये। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों को मुक्त कराया। फिलहाल पुलिस ने मामले को सुलह-समझौता कराकर रफा-दफा कर दिया।
सुल्तानपुर डिपो की बस को लेकर चालक सुभाष चन्द्र वर्मा व परिचालक पवन कुमार यादव आजमगढ़ से सवारी लेकर शाहगंज पहुंचा था। जहां रोडवेज के समीप खड़ी स्कार्पियो से हल्की टक्कर हो गई। स्कार्पियो सवार युवकों ने चालक व परिचालक से वाहन क्षतिग्रस्त होने पर 15 हजार रुपये की मांग की। रुपये देने में असमर्थता जताने पर युवक दोनों को वाहन पर बैठाकर अपने साथ लेकर आजमगढ़ जनपद के पलिया गांव स्थित अपने घर लेकर चले गये। घटना की सूचना किसी ने रोडवेज कंट्रोल को दी। कंट्रोल द्वारा स्थानीय पुलिस को घटना से अवगत कराया गया। जिसपर प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश सिंह ने गांव पहुंचकर चालक व परिचालक को मुक्त कराते हुए थाने लाए। जहां दोनों पक्षों के बीच सुलह समझौता कराकर मामले को रफा-दफा करा दिया।