फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   स्कूल बस गड्ढे में पलटी, 10 बच्चे घायल

स्कूल बस गड्ढे में पलटी, 10 बच्चे घायल

Sat, 16 Feb 2019 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
स्कूल बस गड्ढे में पलटी, 10 बच्चे घायल

विज्ञापन
महराजगंज। एबीएस इंटरनेशलन स्कूल की बस शुक्रवार को सुबह करीब 9:40 बजे गोठवां गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चार फीट गहरे गड्ढे में पलट गई। बस में सवार 10 बच्चे घायल हो गए, जिसमें चार को गंभीर चोटें आई हैं। ग्रामीणों ने बच्चों को बस से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पहुंचे एआरटीओ उदयवीर सिंह ने जांच की। बताया कि कमानी टूटने से हादसा हुआ। चालक की लापरवाही भी सामने आई है। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है।
महराजगंज थाना क्षेत्र के सवंशा गांव में स्थित एबीएस इंटरनेशल स्कूल की बस सुबह बच्चों को लेकर स्कूल आ रही थी। बस में ॅ18 बच्चे सवार थे। गोठवां गांव के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चार फीट गहरे गड्ढे में पलट गई। बच्चे चीखने लगे। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बस के सामने का शीशा तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला। बच्चे दहशत में थे। बस के अंदर वे एक-दूसरे से चिपककर रो रहे थे। उनके आई कार्ड से नंबर लेकर परिवार वालों को सूचना दी गई। अभिभावक मौके पर पहुंचे और घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया। यूकेजी के छात्र बरईपार निवासी आर्य मिश्र (5) पुत्र पिंटू मिश्र, विराट मिश्र (6) पुत्र दिनेश मिश्र व रामपुर सकरा निवासी कक्षा 3 का छात्र साहिल (9) पुत्र शौकत अली को गंभीर चोटें आई हैं। कक्षा तीन के छात्र अढनपुर निवासी आस्तिक पुत्र संतोष, भटौली निवासी कक्षा 6 की छात्रा सुहासी सिंह समेत छह बच्चों को हल्की चोटें आई हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छु्ट्टी दे दी गई। सूचना के एक घंटे बाद मौके पर पहुंचे स्कूल के डायरेक्टर संजय सिंह के भाई लाल शेखर सिंह को अभिभावकों व ग्रामीणों ने खरी खोटी सुनाई। चालक कल्याणपुर निवासी रामजी सिंह को भी चोटें आई है, जिसे लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


पहले से ही टूटी थी बस की कमानी
जौनपुर। महराजगंज थाना क्षेत्र के गोठावं गांव के पास स्कूल बस पलटने के मामले में चालक और स्कूल प्रशासन की भी लापरवाही सामने आई है। एआरटीओ उदयवीर सिंह की जांच में पता चला है कि जिस बस से बच्चों को स्कूल लाया जा रहा था, उसकी एक कमानी पहले से ही टूटी थी। एक कमानी के सहारे ही बस चलाई जा रही थी। गोठवां गांव के पास महज दस फीट चौड़ी सड़क पर बने गड्ढे में जैसे ही बस का पहिया गया तभी झटके के साथ दूसरी कमानी भी टूट गई और बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तीन फीट गहरे गड्ढे में पलट गई। बस चालक कल्याणपुर गांव निवासी रासमजीत सिंह ने भी मौके पर पहुंचे ग्रामीणों को बताया कि बस की एक कमानी दो दिन पूर्व टूटी थी जिसकी सूचना स्कूल प्राचार्य को दी थी। उसके बाद भी इसी बस को बच्चों को लेने के लिए भेज दिया गया। एआरटीओ ने मोटरयान अधिनियम के के तहत के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed