फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   187 shops removed from alcohol

शराब की187 दूकानें हटाईं

Sun, 02 Apr 2017 12:41 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Sun, 02 Apr 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
187 shops removed from alcohol
बदलापुर में हाईवे पर बंद अंग्रेजी शराब की दूकान। - फोटो : jounpur
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत शनिवार को जिले में अभियान चलाकर हाईवे से अंग्रेजी, देशी शराब और बीयर की दूकानें हटा दी गईं। नेशनल और स्टेट हाईवे पर स्थित कुल 211 शराब की दूकानें में से 187 को नए स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया जबकि 24 दूकानों को सील किया गया। जिन 24 दूकानों के अनुज्ञापियों की ओर से नए स्थान पर दूकान शिफ्ट किए जाने के लिए आबकारी विभाग को आवेदन नहीं दिया गया था उन्हें नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल और स्टेट हाईवे के किनारे 220 मीटर के दायरे में स्थित शराब की दूकानों को हटाने का आदेश दिया था। सुप्रीम कोर्ट का यह आदेश एक अप्रैल से लागू होना था। इसके लिए आबकारी विभाग की ओर से सभी अनुज्ञापियों को पहले ही नोटिस दिया गया था। अनुज्ञापियों की ओर से नई जगह शराब की दूकान शिफ्ट किए जाने के लिए आवेदन भी विभाग को सौंप दिए गए थे।
विज्ञापन


शनिवार को दोपहर तक हाईवे के किनारे से सभी शराब की दूकानें हटा दी गई। 24 दूकानों को सील कर दिया गया। जिले में नेशल हाईवे पर कुल 82 शराब की दूकाने थी जबकि स्टेट हाईवे पर 129 दूकानें थीं। इसमें से 24 अनुज्ञापियों की ओर से दूकान को नई जगह पर शिफ्ट किए जाने के लिए आबकारी विभाग को कोई आवेदन नहीं दिया गया था। जिससे उन 24 दूकानों को सील कर दिया गया है। जबकि 187 दूकानों को हाईवे से दूर नए स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला आबकारी अधिकारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि दूकान के अनुज्ञापियों को पहले ही इस बात की नोटिस दे दी गई थी। कई दूकानें शुक्रवार की शाम को ही नए स्थान पर शिफ्ट हो गई थीं। अब एक भी दूकान हाईवे पर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed