फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त की डा. आंबेडकर की प्रतिमा

अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त की डा. आंबेडकर की प्रतिमा

Sun, 10 Mar 2019 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त की डा. आंबेडकर की प्रतिमा

विज्ञापन
खेतासराय। अब्बोपुर गांव में स्थापित अंबेडकर प्रतिमा को शुक्रवार की रात अराजक तत्वों न क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की जानकारी होते ही मौके पर गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त प्रतिमा की मरम्मत कराने का आश्वासन देकर लोगों का गुस्सा शांत कराया। दोपहर बाद प्रतिमा की मरम्मत करा दी गई।

अब्बोपुर गांव में सड़क किनारे डा. आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की गई है। शनिवार को सुबह गांव के लोग घर से बाहर निकले तो किसी की नजक डा. आंबेडकर की प्रतिमा के हाथ की अंगुली पर पड़ी। अंगुली किसी अराजकतत्व ने तोड़ दिया था। इसकी जानकारी गांव वालों को दी गई तो बस्ती के लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष जगदीश कुशवाहा मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर उनका गुस्सा शांत कराया। राजगीर बुलवाकर पुलिस ने प्रतिमा की मरम्मत करा दी। डेढ़ माह पहले भी इसी प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया था। लोगों का कहना है कि पुलिस मामले की जांच करके आरोपियों को पकड़े भी अन्यथा अक्सर ऐसी स्थिति पैदा होती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed