{"_id":"5c193a26bdec225697310c2e","slug":"171545157158-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को झांसा देकर 22 हजार लेकर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेतासराय। पंजाबनेशल बैंक की स्थानीय शाखा से रुपये निकाल कर घर जा रही महिला को झांसा देकर जालसाज ने उसके पास से 22 हजार रुपया उड़ा दिया। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। खेतासराय थाना क्षेत्र के टिकरीखुर्द गांव निवासी सीता (60) पत्नी झिनकू राम पंजाबनेशनल बैंक की स्थानीय शाखा से रुपया निकालने आई थी। वह अपने खाते से 25 हजार रुपया निकाली। बैंक में निकासी पर्ची भरने के लिए एक युवक ने मदद की। महिला ने तीन हजार रुपये अपने बटुआ में रखा और 22 हजार रुपया झोला में रखकर पैदल घर जा रही थी। बैंक में मदद करने वाला युवक रास्ते में रोककर महिला को बातों में उलझा लिया और इसी बीच उसका थैला बदल दिया। महिला के हाथ में जो थैला था उसमें कागज की गड्डी थी जिसके ऊपर और नीचे पांच पांच सौ के नोट लगे थे। यह देखते ही महिला हैरान हो गई। वह भागते हुए बैंक गई तो शाखा प्रबंधक ने उसे पुलिस से शिकायत करने को कहा। महिला की तहव्रीर पर पुलिस छानबीन मे ंजुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।