फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पति मुंबई नहीं ले गया तो पत्नी ने लगा ली फांसी

पति मुंबई नहीं ले गया तो पत्नी ने लगा ली फांसी

Tue, 12 Mar 2019 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
पति मुंबई नहीं ले गया तो पत्नी ने लगा ली फांसी
धर्मापुर (जौनपुर)। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के नैपुरा गांव निवासी एक विवाहिता को उसका पति मुंबई नहीं ले गया तो वह नाराज होकर फंदे से झूल गई। पत्नी की मौत की खबर मिलने पर पति वाराणसी से घर लौट आया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के नैपुरा गांव निवासी रामबचन निषाद मुंबई में काम करता है। वह इन दिनों वह घर आया था। परिवार के लोगों के मुताबिक जब से रामबचन घर आया था तभी से उसकी पत्नी वंदना उसके साथ मुंबई चलने का दबाव बना रही थी। मगर राम बचन अपनी छोटी सी कमाई का हवाला देकर उसे साथ ले जाने से मना करता रहा। फिर वह होली तक पति को गांव में रुकने की जिद करने लगी। इसी बात को लेकर सोमवार को भी विवाद हुआ था। सोमवार को रामबचन उसे छोड़कर मुंबई जाने लगा। रामबचन के घर से निकलने के कुछ ही देर बाद लगभग 11 बजे वंदना ने कमरे में जाकर साड़ी के फंदे से पंखे के सहारे झूल गई। कुछ देर बाद परिवार का कोई सदस्य कमरे में पहुंचा तो वंदना फांसी के फंदे पर लटक रही थी। उसने शोर मचाया तो लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने रामबचन को फोन किया तो पता चला वह वाराणसी कैंट स्टेशन पहुंच चुका था। घटना की जानकारी मिलते ही वह घर लौट आया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि अभी तक मायके वालों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed