{"_id":"5c549576bdec224cb044def3","slug":"161549047158-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मछलीशहर। डीएलएड की प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में अनियमितता बरते जाने के मामले मे मछलीशहर कोतवाली पुलिस ने फौजदार इंटर कालेज के केंद्र व्यवस्थापक सीताराम यादव के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई सह जिला विद्यालय निरीक्षक मंजूलता वर्मा की तहरीर पर की है।
जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी को शिकायत मिली थी कि फौजदार इंटर कालेज मछलीशहर में डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में भारी अनियमितता बरती जा रही है। नकल कराने के लिए परीक्षार्थियों से वसूली की गई है। परीक्षा में अनियमितता की वीडियो क्लिप भी डीएम को उपलब्ध कराई गई थी। जिसके अधार पर जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को परीक्षा केंद्र की जांच कर परीक्षा में अव्यवस्था की सीडी साक्ष्य के तौर पर उपलब्ध कराकर कोतवाली में केस दर्ज कराने का निर्देश दिया। जिला विद्यालय निरीक्षक बृजेश मिश्र के निर्देश पर गुरुवार को सह जिला विद्यालय निरीक्षक श्रीमती मंजूलता वर्मा ने कोतवाली में तहरीर दी। जिसपर पुलिस ने केंद्र व्यवस्थापक सीताराम यादव के विरुद्ध नकल निवारण अध्यादेश के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।