फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   16 nominated filed 150 unknown people

16 नामजद 150 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज  

Mon, 20 Jun 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Mon, 20 Jun 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
इटहरा गांव में सड़क हादसे की घटना के बाद उपद्रवियों द्वारा की गई तोड़फोड़, आगजनी और पथराव के मामले में एसओ तहसीलदार सिंह की तहरीर पर पुलिस ने 16 नामजद और 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राणघातक हमला, बलवा, पथराव, आगजनी सहित 17 गंभीर  धाराओं में केस दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर रविवार
विज्ञापन


को जेल भेज दिया। इटहरा गांव में 15 जून की रात में अनियंत्रित बोलेरो की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए थे। 16 जून को उपद्रवियों ने सिपाही की बाइक फूंक दी। पुलिस पर कई बार पथराव किया और धक्का मुक्की की।
विज्ञापन


यह अलग बात है कि पुलिस ने भी ग्रामीणों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा था। पुलिस उत्पीड़न की वजह से पूरा गांव खाली हो गया है। महिलाओं और बच्चों को छोड़कर कोई भी पुरुष घर में नहीं है। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पुलिस उनका उत्पीड़न कर रही है। जो लोग मौके पर नहीं थे उन्हें भी परेशान किया जा रहा है। गांव में रोज पुलिस आ रही है और लोगों को डरा धमका रही है। उधर एसपी ग्रामीण अरुण कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि घटना की वीडियो रिकार्डिंग कराई गई थी।


उसी आधार पर 16 लोगों को नामजद और 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिन पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उनमें राजन यादव निवासी शिवगढ़ थाना फतनपुर प्रतापगढ़ , राजेश पांडेय निवासी रामपुर थाना फतनपुर प्रतापगढ़, सोनू पटेल निवासी इटहरा थाना मुगराबादशाहपुर, सभाजीत पटेल निवासी नोनरा भरतीपुर थाना सुरेरी जौनपुर तथा केवला प्रसाद निवासी हंसराजपुर थाना फूलपुर इलाहाबाद शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed