{"_id":"5d0d250c8ebc3e014601fa6d","slug":"156114252420-jaunpur-news81","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाखे की चिनगारी से आटोसेल्स के गोदाम में लगी आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पटाखे की चिनगारी से आटोसेल्स के गोदाम में लगी आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मछलीशहर। कस्बे जौनपुर- रायबरेली मार्ग पर सिद्धि विनायक आटोसेल्स के बगल से गुजर रही बारात में हुई आतिशबाजी के दौरान निकली चिनगारी से फर्म के गोदाम में आग लग गई। जिसके चलते गोदाम में रखा तकरीबन तीन का सामान जलकर नष्ट हो गया। नागरिक और दमकल की दो गाड़ियों ने घंटे भर मशक्कत के बाद आग बुझा सकें।
फर्म के पीछे दलित बस्ती में बारात आई थीं। रात साढ़े नौ बजे के करीब बाराती नाचते गाते हुए द्वारचार के लिए जा रहे थे। उसी समय आतिशबाजी के दौरान पटाखा से आसमान में निकली चिंगारी फर्म की छत पर रखे सामान पर जा गिरी। जिससे आग लग गई। थोड़ी ही देर में आग की लपटें तेज हो गई। अगल बगल के लोगों ने दुकान मालिक को दूरभाष पर आग लगने की जानकारी दी, साथ ही पड़ोस के मकान की छत से पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। सूचना पाकर सतहरिया और मडियाहू से दमकल की गाड़ियां पहुंचकर घंटे भर मशक्कत के बाद आग पर काबू पाई। फर्म के मालिक राजेश कुमार दूबे के अनुसार छत पर उनकी गोदाम है। बाइक के इंजन , टंकी, डिकी, एवं अन्य सामान के साथ ही कुछ पुराने जरूरी कागज भी रखे थे जो जल गए हैं।