फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   स्कार्पियो लूट रहे दो बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

स्कार्पियो लूट रहे दो बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

Thu, 20 Jun 2019 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
स्कार्पियो लूट रहे दो बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
गौराबादशाहपुर। भुईली गांव में बुधवार की भोर में तीन बजे बारात से लौट रही स्कार्पियों के चालक पर हमला करके बदमाशों ने गाड़ी लूटने का प्रयास किया। चालक के शोर करने पर ग्रामीणों ने उनको सड़क के दोनों तरफ से घेर लिया। पांच बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए लेकिन दो को पकड़कर ग्रामीणों ने पिटाई और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस गिरफ्तार बदमाशों के खिलाफ लूट एवं हत्या का प्रयास का केस दर्ज कर जेल भेज दिया। उनके साथियों की तलाश की जा रही है।

सुरैला गांव में आजमगढ़ जिले के बरदह थाने के पुरसुड़ी गांव से बरात आई थीं। बरात में सम्मलित होने कुछ महिलाएं आई थीं। बुधवार की भोर में करीब तीन बजे महिलाएं स्कार्पियों से अपने गांव पुरसुड़ी जा रहीं थीं जैसे ही भुईली गांव के पास वह पहुंचीं तीन बाइक पर सवार सात की संख्या में बदमाशों ने स्कार्पिओं घेर लिया। गाड़ी चालक ने गाड़ी नहीं रोकी तो चैन से और डंडो से गाड़ी तोडना शुरू कर दिया इसी बीच ग्रामीण जाग गए खुद को ग्रामीणों से घिरा देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पांच बदमाश भागने में सफल रहे जबकि दो बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। मौके से दो बाइक, चाकू और लोहे की जंजीर पुलिस ने बरामद किया है। पूछताछ में बदमाशों ने अपना नाम मोनू लाल निवासी नरवे थाना बरदह आजमगढ़ और संजय कुमार निवासी पिलखिनी बताया। दोनों के खिलाफ स्कार्पियो चालक विजय यादव की तहरीर पर लूट और हत्या का प्रयास के तहत केस दर्ज कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed