{"_id":"5cfea78abdec2207203aebf3","slug":"156019289818-jaunpur-news191","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजे पर फरमाइशी गाने को लेकर मारपीट, फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
डीजे पर फरमाइशी गाने को लेकर मारपीट, फायरिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में रविवार की शाम आई बारात में डीजे पर फरमाइशी गाने को लेकर मारपीट और हवाई फायरिंग हुई। जिसमें दो लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि मनबढ़ों ने दोनों को तमंचे के बट से मारकर सिर फोड़ दिया।
रविवार रात खानपुर गांव में सुजीत कुमार के घर बारात गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बंजारेपुर गांव से आयी थी। द्वारपूजा के मौके पर बाराती डीजे पर डांस कर रहे थे। घराती पक्ष के भी युवक डीजे पर डांस करने लगे। इसी दौरान किसी गाने की फरमाइश पर घराती और बारातियों में मारपीट हो गई। बारातीयों की तरफ से किसी ने तमंचे के बट से मारकर साजन पुत्र प्रमोद कुमार(16) का सिर फोड़ दिया। बीच बचाव करने पहुंचे अवधराज (21) पुत्र रामआसरे को भी मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। चर्चा है कि गांव के लोगों ने दौड़ाया तो आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गया। सुजीत कुमार की तरफ से मारपीट के आरोपी बारातियों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। एस ओ सरायख्वाजा रमेश यादव का कहना है कि घराती बाराती शराब के नशे में मारपीट किए हैं। आरोपियंो के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।