{"_id":"5cf2c8b2bdec22076d206595","slug":"15594150075-jaunpur-news3","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को धमका कर नकदी व जेवरात लूटे..","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महिला को धमका कर नकदी व जेवरात लूटे..
विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। रेलवे स्टेशन श्रीकृष्णनगर पर शनिवार की सुबह आठ बजे बदमाशों ने एक महिला को धमकाकर आभूषण व दो हजार नकद लूटकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी देरतक छानबीन की लेकिन लुटेरों का पता नहीं चल सका।
महराजगंज थाना क्षेत्र के लमहन गांव निवासी बंशराज चौहान की पत्नी कमलावती सुबह घर से पैसेंजर ट्रेन पकडने के लिए रेलवे स्टेशन श्रीकृष्ण नगर जा रही थी। वह स्टेशन के पास पैदल पहुंची थी तभी पीछे से पहुंचे दो युवकों ने डरा धमकाकर पायल, झुमका व दो हजार नकद लूट लिया। बदमाशों की दहशत के चलते पीड़िता अपना मुंह भी नहीं खोल सकी। उनके जाने के बाद महिला ने शोर मचाना शुरू किया तो भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते डायल 100 के सिपाही भी पहुंच गए। काफी खोजबीन के बाद भी लुटेरों का पता नहीं चल सका।