फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   रास्ते के विवाद में मारपीट, फायरिंग, छह घायल

रास्ते के विवाद में मारपीट, फायरिंग, छह घायल

Sun, 26 May 2019 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में मारपीट, फायरिंग, छह घायल

विज्ञापन
सुईथाकला। सरपतहा थाना क्षेत्र के सारी जहांगीरीपट्टी गांव में शुक्रवार की देर शाम रास्ते के विवाद को लेकर मारपीट और फायरिंग हो गई, जिससे छह लोग घायल हो गये। शाहगंज स्थित निजी अस्पताल में घायलों को भर्ती कराया गया है जबकि एक की हालत नाजुक होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

सारी जहांगीरपट्टी निवासी जितेंद्र सिंह के घर तक जाने वाले रास्ते को बीच में अवरुद्ध कर दिया गया है। इसको लेकर करीब एक सप्ताह पूर्व रामसूरत गुप्ता के परिवार के लोगों से विवाद हुआ था। उस वक्त रामसूरत के पक्ष के लोगों ने जितेंद्र सिंह के परिवार के राजन सिंह को मारा-पीटा था। राजन की तहरीर पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज किया था। आरोप है कि उसी घटना का बदला लेने के लिए शुक्रवार की शाम जितेंद्र सिंह के परिवार के लोगों ने रामसूरत गुप्ता के घर पर हमला बोल दिया। आरोप है कि मनबढ़ों ने परिवार के सदस्यों से मारपीट करने के साथ तोड़फोड़ और लूटपाट की। यही नहीं, महिलाओं को मारा-पीटा और फायरिंग करते हुए भाग गए। मारपीट में घायल राममूर्ति (45), मनोरमा (35), रामसूरत (50) का निजी हास्पिटल में इलाज चल रहा है जबकि फिरतू गुप्ता (40) की हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया है। वहीं, दूसरे पक्ष के राजन सिंह, जितेंद्र सिंह और पिंटू सिंह को भी चोटें आई हैं, जिन्हें सुल्तानपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed