फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सड़क हादसों में पिता-पुत्री समेत आठ घायल

सड़क हादसों में पिता-पुत्री समेत आठ घायल

Fri, 24 May 2019 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में पिता-पुत्री समेत आठ घायल
जौनपर। जिले में अलग अलग हुए सड़क हादसों में बाइक सवार पिता-पुत्र समेत आठ लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मड़ियाहूं प्रतिनिधि के अनुसार भदोही कोतवाली क्षेत्र के मर्यादपट्टी नई बस्ती निवासी इस्तियाक अहमद (48) अपनी बेटी सुंदूरबानो (13) के साथ बाइक से मड़ियाहूं आ रहे थे। वह मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के सेउर गांव के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही प्राइवेट बस की चपेट में आ गए। जिससे पिता-पुत्री दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं पहुंचाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने चालक समेत बस को कब्जे में ले लिया है। मुंगराबादशाहपुर प्रतिनिधि के अनुसार मुंगराबादशाहपुर नगर पालिका परिषद के सफाईकर्मी रमाशंकर दूबे (35) व लाल चंद गौतम (32) सुबह बाइक से जौनपुर जा रहे थे । गजराजगंज मुहल्ले के पास बोलेरो की चपेट में आकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद बोलेरो सवार गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया। महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार लमहन गांव निवासी संजीव (28) पुत्र हरिनाथ मिश्र अपनी बाइक से महराजगंज घर लौट रहे थे। वह लमहन मोड़ के पास पहुंचे थे तभी पीछे से आ रहे बाइक सवार से टक्कर हो गई। संजीव और दूसरी बाइक पर सवार अमारी गांव निवासी नीलेश (18) पुत्र चांदमन्नी घायल हो गए। नीलेश की हालत गंभीर देख सीएचसी महराजगंज से डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, सतहरिया प्रतिनिधि के अनुसार मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के गरियांव निवासी दो सगे भाई विजय विश्वकर्मा (41) व रमेश विश्वकर्मा (34) पुत्र जगदीश विश्वकर्मा अपने घर से मुंगराबादशाहपुर आ रहे थे। वे धौरहरा गांव के पास मंडी समिति के सामने पहुंचे थे तभी बाइक असंतुलित होकर पलट गई। जिससे दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed