{"_id":"5ce2f01ebdec220700633f86","slug":"15583765314-jaunpur-news126","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजे पर फरमाइशी गाने को लेकर मारपीट, फायरिंग में दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
डीजे पर फरमाइशी गाने को लेकर मारपीट, फायरिंग में दो घायल
Tue, 21 May 2019 12:20 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 12:20 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के करंजाकला इलाके के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में रविवार की रात आई बारात में डीजे पर फरमाइशी गाने को लेकर मारपीट और फायरिंग हुई। इसमें दो लोग घायल हो गए। रविवार की रात खानपुर गांव निवासी सुजीत की पुत्री की शादी थी।
विज्ञापन
बरात गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बंजारेपुर गांव से आई थी। द्वारपूजा के दौरान डीजे पर घराती बराती डांस कर रहे थे। डीजे पर फरमाइशी गाने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। बरातियों की तरफ से किसी ने तमंचे के बट से घराती पक्ष के साजन (16) पुत्र प्रमोद कुमार के सिर पर वार कर दिया।
विज्ञापन
इससे उसका सिर फट गया। रामअवध (21) पुत्र रामआसरे बीच बचाव करने पहुंचे तो मनबढ़ युवक ने तमंचे से उनके सिर पर भी वार कर दिया और फायरिंग करते हुए फरार हो गया। फायरिंग से भगदड़ मच गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
साजन का अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि रामअवध को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छोड़ दिया गया। लड़की के पिता सुजीत कुमार की तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई है।