{"_id":"5c0eaf96bdec2241505b9ee3","slug":"154446636517-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती पर छींटाकसी करने वाले युवक की पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती पर छींटाकसी करने वाले युवक की पिटाई
Updated Tue, 11 Dec 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरईपार। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का युवक स्थानीय युवती से एकतरफा प्यार कर बैठा। रविवार कि देर रात वह युवती के गांव में मिलने के लिए पहुंच गया। युवक के गांव में पहुंचते ही किसी ने युवती के घर वालों को बता दिया। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर युवक को रस्सी में बांधकर पिटाई कर दी। साथ ही इसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस युवक को पकड़कर थाने ले आई। पुलिस ने युवक का चालान कर दिया। जांच कर रहे उपनिरीक्षक मोरध्वज दुबे ने बताया कि युवक को हिरासत में लिया गया है। दूसरे पक्ष से तहरीर मिलेगी तो आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन