फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   चिकित्सक और स्वर्ण व्यवसायी से मांगी दो-दो लाख रंगदारी

चिकित्सक और स्वर्ण व्यवसायी से मांगी दो-दो लाख रंगदारी

Wed, 28 Nov 2018 12:05 AM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खेतासराय। स्थानीय कस्बे के दो चिकित्सक और एक आभूषण व्यवसायी से दो-दो लाख रुपये रंगदारी मांगने का मामला सामने आने से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने इस सिलसिले में चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। रंगदारी मांगने की तीनों घटनाएं एक सप्ताह के भीतर अलग अलग दिन की हैं। इससे घटना से व्यापारियों में भी दहशत है।
विज्ञापन

रंगदारी मांगने की पहली घटना 20 नवंबर की है। खेतासराय कस्बे में संचालिक एक हास्पिटल के संचालक से दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब चिकित्सक से तहरीर मांगी तो वह तहरीर देने को तैयार नहीं हुए। जिस नंबर से अस्पताल संचालक को फोन आया था उसके माध्यम से पुलिस रंगदारी मांगने वाले तक पहुंचने में जुटी थी। इसी बीच 25 नवंबर की शाम करीब छह बजे कस्बे के एक अन्य हॉस्पिटल के संचालक के मोबाइल पर फोन आया कि ‘सोनू सिंह बोल रहा हूं, 2 पेटी का इंतजाम जल्दी से कर तो वरना गोली मार देंगे।’ हॉस्पिटल संचालक ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस छानबीन में जुटी ही थी कि 26 नवंबर की शाम करीब 4:30 बजे स्टेशन रोड निवासी एक आभूषण कारोबारी को भी धमकी भरा फोन मिला। फोन करने वाले ने उनसे भी कहा कि ‘सोनू सिंह बोल रहा हूं’। उसने पूर्वांचल के एक माफिया का नाम लेते हुए कहा कि उनका आदमी हूं। दो पेटी का इंतजाम कर दो नहीं तो जिला पंचायत सदस्य राम स्वारथ राजभर जैसा हाल कर देंगे।’ पुलिस ने सभी शिकायतकर्ताओं को मीडिया से दूरी बनाने की हिदायत दी है। इस सम्बंध में सीओ शाहगंज अजय कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि रंगदारी मांगने की सूचना को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। छानबीन की जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed