फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   दमाशों ने घर में घुसकर मां-बेटे पर किया जानलेवा हमला

दमाशों ने घर में घुसकर मां-बेटे पर किया जानलेवा हमला

Tue, 20 Nov 2018 12:28 AM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
सुईथाकला। सरपतहां थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव में रविवार की रात घर के बरामदे में सो रही मां और बेटे को बोलेरे सवार बदमाशों ने चाकू से वार कर घायल कर दिया। शोर सुनकर परिवार व आस पास के लोगों ने इंट पत्थर लेकर दौड़ाया तो बदमाश फरार हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को पुराने विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है।
सरपतहां गांव निवासी मुन्नीलाल यादव का आवास गांव में लखनऊ-बलिया मार्ग के किनारे स्थित है। करीब आधी रात को बोलेरो सवार बदमाश उनके घर पर पहुंचे घर के बरामदे में सो रहे मुन्नीलाल के पुत्र सचिवन यादव (35) पर चाकू से हमला कर दिया। शोर सुनकर बेटे को बचाने के लिए दौड़ी मां भानुमती को भी चाकू से बदमाशों ने घायल कर दिया। मां बेटे की चीख पुकार सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भी जाग गए और आस पास के लोगों ने भी ईंट पत्थर लेकर दौड़ पड़े। खुद को घिरता देख बदमाश बोलेरो में सवार होकर शाहगंज की ओर फरार हो गए। घायल मां बेटे को राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित परिवार के लोगों के मुताबिक कुछ दिन पहले संरचना संस्थान लालापुर मे स्कूल का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम था। जहां लालापुर गांव और रुधौली गांव के बच्चों से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। उसी बात को लेकर दोनों गांव के अलग अलग समुदाय के बच्चे रुधौली बाजार स्थित मुन्नीलाल के घर के सामने मारपीट कर लिए थे। सूचना पर पुलिस पहुंची जरूर थी लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले दोनों पक्ष के लोग भाग चुके थे। पीड़ित का आरोप हा कि उसी घटना को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों ने उनपर जानलेवा हमला किया है। घायल सचिन के भाई अनिल कुमार यादव की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद समेत पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


व्यापारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी
सुईथाकला। सरपतहां गांव में रविवार की रात मां बेटे पर हुए जानलेवा हमले को लेकर व्यापारियों में आक्रोश है। सोमवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने व्यापारियों के साथ बैठक कर पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। व्यापारियों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि आरोपियों को जल्द पुलिस गिरफ्तार नहीं किया गया तो व्यापापी दूकानें बंद कर विरोध जताएंगे। बैठक में बब्बू जयसवाल, रामजियावन, अखिल कुमार गुप्ता, काशीनाथ, मेहीलाल जयसवाल, अशोक जयसवाल, मनोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed