{"_id":"5bef0d6dbdec226939029279","slug":"154239324810-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म का आरोपी तीन महीने बाद भी गिरफ्तार नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म का आरोपी तीन महीने बाद भी गिरफ्तार नहीं
Updated Sat, 17 Nov 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुफ्तीगंज। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के एक आरोपी को पुलिस घटना के तीन माह बाद भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज चुकी है।
इलाके के एक गांव की किशोरी 12 अगस्त को बकरी चराने गई थी। जहां गांव के ही तीन युवकों ने उसके साथ प्राथमिक विद्यालय के कमरे में सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया था। दुष्कर्म के वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसके साथ दोबारा दुष्कर्म का प्रयास कर रहे थे तभी पीड़ित किशोरी ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। बेटी के साथ थाने पहुंची मां ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तीन आरोपियों को खिलाफ 24 अगस्त को मुकदमा दर्ज किया। दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जबकि तीसरा आरोपी घटना के तीन महीने बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर है। थानाध्यक्ष बालेंदु यादव का कहना है कि सभी संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। उसके खिलाफ कुर्की की कार्यवाही भी की जा रही है।