फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   थाने से लौट रहे दंपती को मबढ़ों ने फीटा, फायरिंग का आरोप

थाने से लौट रहे दंपती को मबढ़ों ने फीटा, फायरिंग का आरोप

Sat, 10 Nov 2018 12:29 AM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
शाहगंज। पुरानी रंजिश को लेकर युवक को दी जा रही जान से मारने की धमकी की शिकायत कर शुक्रवार को दोपहर थाने से लौट रहे दंपती की मनबढ़ों ने रास्ते में रोक कर पिटाई कर दी। आरोप है कि मनबढ़ों ने फायरिंग भी की जिससे दहशत फैल गई। गोली युवक की दाहिने बाह को छीलते हुए निकल गई। खेत में काम कर रहे लोगों ने दौड़ाया तो हमलावर फरार हो गए। घटना से गुस्साए लोगों ने ताखा गांव के पास लुंबनी दुद्धी मार्ग को जाम कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का फरोसा देकर सवा दो घंटे बाद जाम समाप्त करवाया।

शिवपुर गांव निवासी जय नारायण व पन्नालाल के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। जय नारायण कोतवाली के मेस में भोजन बनाता है। आरोप है कि तीन दिन से पन्नालाल को जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। जिसकी सूचना पीड़ित द्वारा कोतवाली पुलिस को दी गयी थी। कार्यवाही न होने पर शुक्रवार की दोपहर पन्नालाल अपनी पत्नी शीला देवी के साथ थाने पर प्रार्थना पत्र देकर लौट रहा था। ताखा गांव स्थित गन्ना कृषक महाविद्यालय के समीप सात की संख्या में तीन बाइक पर सवार लोगों ने उसकी बाइक रोक लिया। पन्नालाल पर लक्ष्य साधकर तमंचे से फायरिंग की। गोली पन्नालाल के दाहिने हाथ के बांह को छूते हुए निकल गयी। मनबढ़ों ने पन्नालाल व उसकी पत्नी को लात घूंसे से मारपीटकर घायल कर दिया। शोर शराबा सुनकर खेत में काम कर रहे लोगों के दौडने पर मनबढ़ भाग निकले। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने गांव के पास दुद्धी लुम्बिनी मार्ग को जाम करदिया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने समझा-बुझाकर एवं कार्यवाही का आश्वासन देते हुए सवा दो घंटे बाद जाम को समाप्त करवाया। पुलिस ने आरोपित जय नारायण को हिरासत में लिया है। दोनों पक्षों की ओर से दी गयी तहरीर पर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। पुलिस फायरिंग की घटना से इनकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed