{"_id":"5bdf3fb4bdec226988376a36","slug":"154135744915-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पसेवा गांव में गोली मारकर वृद्ध की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पसेवा गांव में गोली मारकर वृद्ध की हत्या
Updated Mon, 05 Nov 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के पसेवा बद्दोपुर गांव में शनिवार की शाम गोली मारकर वृद्ध की हत्या कर दी गई। मृतक के भतीजे की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद समेत दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पसेवां गांव निवासी हरिमंगल यादव (60) शनिवार की शाम को बाजार गए थे। वहां कुछ लोग उन्हें लेकर शराब के ठेके पर गए और शराब पिलाई। वहां से अंधेरा होने पर हरिमंगल पैदल घर जा रहे थे। वह घर से करीब सात सौ मीटर पहले पहुंचे थे गोली मार दी दी गई। एक गोली वृद्ध के पेट में लगी जबकि दूसरी गोली कान को छीलती हुई निकल गई। गोली की आवाज सुनकर लोग मौके की तरफ दौड़े। गोली मारकर भाग रहे आरोपियों में से एक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया लेकिन अंधेरा होने के चलते वह धक्के मारकर फरार हो गया। घायल वृद्ध को वाराणसी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के भतीजे वीरबल यादव ने वाराणसी जिले के चोलापुर थाना क्षेत्र के शहडीह गांव निवासी विजय यादव और एक अज्ञात के खिलाफ थानेे में तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर हत्यारोपियों की तलाश शुरू कर दी है। केराकत कोतवाली के इंस्पेक्टर अनिल सिंह ने बताया कि मृतक पांच बेटियों का पिता था। उनकी एक शादीशुदा बेटी काफी दिनों से मायके में ही रहती थी। जिसका दूर के रिश्ते के एक युवक से प्रेमप्रपंच की चर्चा थी। इसी बात को लेकर हरिमंगल ने अपनी बेटी को कुछ दिन पहले घर से निकाल दिए थे। वह बाजार में किराए के मकान में रहती है। इसी बात से खफा युवक ने योजना के तहत हरिमंगल को पहले ठेके पर लिवाजाकर शराब पिलाई फिर वह घर जाने लगे तो रास्ते में गोली मार दी। केराकत के प्रभारी क्षेत्राधिकारी नृपेंद्र का कहना है कि हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।