फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत

ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत

Fri, 16 Nov 2018 12:47 AM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत
पड़री। थाना क्षेत्र के जरहा नहर के पास गुरुवार को सुबह ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। परिवार के लोगों चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मड़िहान थाना क्षेत्र के महुवारी गांव निवासी संजय कुमार प्रजापति (27) पुत्र राजाराम प्रजापति बाइक से पड़री थाना क्षेत्र के डगमगपुर जा रहा था। सुबह नौ बजे जरहा नहर के पास पहुंचा कि सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने संजय की बाइक पर धक्का मार दिया, जिससे सह आसपास के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। कुछ देर बाद पुलिस पहुंची, तब तक घायल युवक की मौत हो चुकी थी। चार भाइयों में संजय सबसे बड़ा था। उसकी डेढ़ वर्ष का एक बेटा है। मौत की खबर पाकर पत्नी प्रिया और मां रजनी देवी दहाड़ें मारकर रोती रही। यही नहीं, दोनों रोते-रोते बार-बार बेहोश हो जा रही थीं। परिजनों के अनुसार ट्रैक्टर और चालक पहिती गांव का बताया जा रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed