{"_id":"5bce12c7bdec2269a2077d71","slug":"15402318459-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजे साउंड बॉक्स ट्रैक्टर से गिरा,किशोर घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीजे साउंड बॉक्स ट्रैक्टर से गिरा,किशोर घायल
Updated Tue, 23 Oct 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोभी। चंदवक बाजार के पास मूर्ति विसर्जन के दौरान सोमवार को ट्रैक्टर पर लदा डीजे साउंड बॉक्स गिरने से किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चंदवक बाजार निवासी जगदीश सोनकर का बारह वर्षीय पुत्र अरुण कुमार मूर्ति विसर्जन के जुलूस में शामिल था। वह ट्रैक्टर पर रखे गए डीजे साउंड के साथ चल रहा था। अचानक साउंड बाक्स नीचे गिर गया जिसकी चपेट में आने से अरुण घायल हो गया। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन