फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   जहरखुरानों ने दम्पति को लूटा

जहरखुरानों ने दम्पति को लूटा

Mon, 08 Oct 2018 12:24 AM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
शाहगंज। उत्तराखंड से मऊ जा रहे दम्पति को जहरखुरानो ने अपना शिकार बना लिया। दोनों के बेहोश होने पर नगदी, गहने, मोबाइल व बैग लेकर फरार हो गये। यूपी डायल टीम ने बेहोशी की हालत में राजकीय पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

मऊ जनपद के घोसी थाना क्षेत्र के कुड़हनी गांव निवासी रविन्द्रनाथ सिंह (55) और उनकी पत्नी चन्द्रवती सिंह (52) दोनों उत्तराखण्ड के चमोली में अध्यापक हैं। वे दून एक्सप्रेस ट्रेन पर सवार होकर शाहगंज पहुंचे। यहां से घर जाने के लिए दोनों आजमगढ़ रोड पर पहुंचकर बस का इंतजार कर रहे थे। जहां जहरखुरानों ने दोस्ती गांठ कर चाय में नशीला पदार्थ पिला दिया। दम्पति के बेहोश होने पर उसका बैग, मोबाइल व गले की दो सोने की चेन, तीन अंगूठी लेकर फरार हो गये। होश आने पर भुक्तभोगी ने बताया कि बैग में कीमती सामान के अलावा दो लाख रुपये नगदी भी थे। भुक्तभोगी द्वारा घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गयी है।
विज्ञापन


बरसठी। स्थानीय थाना क्षेत्र के हसिया गांव में जमीनी विवाद को लेकर शुक्रवार को हुई मारपीट में घायल महिला का रविवार को गर्भपात हो गया। घटना से गुस्साए लोगों ने घायल महिला को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस पक्षपात कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरसठी थाना क्षेत्र के हसिया गाव मे जमीनी विवाद को लेकर शुक्रवार को लाठी डंडे से मारपीट हुई थी। जिसमें मनोज और उसकी पत्नी काजल (30) घायल हो गई थी। दोनो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिटाई से घायल काजल का गर्भपात हो गया और उसकी हालत नाजुक देख डाक्टर वाराणसी रेफर कर दिया। परिवार की आर्थिक दशा ठीक न होने के चलते परिजन घायल महिला को जिला अस्पताल से वाराणसी ले जाने के बजाय उसे लेकर गांव पहुंच गए और रविवार की शाम चार बजे हरिया गांव के पास बरसठी निगोह मार्ग पर घायल महिला को चारपाई पर रखर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बरसठी पुलिस विरोधी की तरफ से पक्षपात कर रही है। दोनो के बीच काफी समय से विवाद होने के बाद भी पुलिस सुलझा नही रही है और मारपीट होने के बाद भी पिटाई करने वाले आरोपियं के घर पुलिस नहीं गई। जाम के समय सांसद रामचरित्र निषाद भी पहुंच गए। उन्होंने जाम कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन सांसद की भी बात मानने के लि वे तैयार नहीं हुए। जाम की खबर पर मडियाहूं कोतवाली के निरीक्षक संजीव मिश्र, रामपुर से प्रशांत श्रीवास्तव के साथ काफी संख्या मे पुलिस बल को बुला लिया गया। मडिय़ाहूं निरीक्षक के समझाने पर दो घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने एंबुलेंस से काजल को वाराणसी पहुंचाया। जहां अस्पताल में उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।


केराकत। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गोविंदपुर गांव के पास रविवार को रेलवे पटरी के किनारे एक महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अज्ञात महिला विवाहित है। और गुलाबी रंग की साड़ी पहने है। उसके सिर में गम्भीर चोट लगी है। लोगों ने आशंका जताई कि वह सुहेलदेव एक्सप्रेस ट्रेन से गिर गई होगी जिसके चलते उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed