फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पांच दिन बाद भी ट्रक चालक का पता नहीं लगा सकी पुलिस

पांच दिन बाद भी ट्रक चालक का पता नहीं लगा सकी पुलिस

Sat, 06 Oct 2018 12:46 AM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। बदलापुर में 30 सितंबर को लावारिश हाल में मिले ट्रक के चालक का पुलिस पांच दिन बाद भी पता नहीं लगा सकी। ट्रक मालिक ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

कानपुर स्थित आजादनगर बाईपास निवासी सुरेश कुमार बाजपेयी ने एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि उनकी दस चक्का ट्रक 360 बोरी सीमेंट लादकर टिकरिया गौरीगंज से औरैया के लिए चला था।27 सितंबर को 11 बजे उनकी चालक से आखिरी बार बात हुई थी। चालक ने कहा था कि वह रायबरेली में है और यहां से न एंट्री के बाद ही निकल सकेगा। 28 सितंबर को गाड़ी नहीं पहुंची तो उन्होंने चालक को फोन किया लेकिन उसका फोन बंद आ रहा था। गाड़ी की तलाश में वह रायबरेली और गौरीगंज तक आए लेकिन कुछ पता नहीं चला। रास्ते के सभी थानों में रिपोर्ट दर्ज कराने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की। 30 सितंबर को सुबह बदलापुर से किसी महेंद्र सिंह यादव ने उन्हें फोन कर बताया कि ट्रक यहां लावारिश खड़ी है। वह सूचना पर बदलापुर पहुंचे तो गाड़ी खड़ी मिली लेकिन चालक गायब था। बदलापुर थाने में रिपोर्ट उसी दिन दर्ज करा दी। लेकिन चालक का आजतक पता नहीं चल सका है। उन्होंने आशंका जताई है कि बदमाशों ने चालक को रायबरेली से ही उठा लिया था। उसे बंधक बनाया गया है या फिर उसकी हत्या कर दी गई है। उन्होंने एक ट्रासपोर्ट कंपनी के कर्मचारियों पर संदेह जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed