फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत .

तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत .

Sat, 06 Oct 2018 12:45 AM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खेतासराय। जिले की आजमगढ़ की सीमा से लगे दीदारगंज थाना क्षेत्र के अरनौला गांव में शुक्रवार को तालाब में नहाते समय डूबकर दो सगे भाइयों की मौत हो गई। घटना से गांव में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों के शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया। शाम को पांच बजे दोनों भाइयों का शव गांव की कब्रिस्तान में दफ्न कर दिया गया।
विज्ञापन

अरनौला गांव निवासी शाहनवाज के पुत्र मोहम्मद कासिफ (14) और नवाजिश (9) गांव के मदरसे में पढ़ाई करते थे। शुक्रवार को जुमा की छुट्टी थी। दोनो भाई गांव के अन्य बच्चों के साथ गांव के तालाब में नहाने चले गए थे। बच्चे नहा रहे थे तभी छोटा भाई नवाजिश गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। भाई को डूबता देख कासिफ उसे बचाने गया तो वह भी डूबने लगा। यह देख गांव के अन्य बच्चे शोर मचाते हुए घर की तरफ भागे। बच्चों का शोर सुनकर गांव के लोग तालाब पर पहुंच गए। दोनों बच्चों को तालाब से निकाल कर खेतासराय कस्बे में स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज शुरू होने के कुछ देर बाद ही दोनों भाइयों की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया। अस्पताल से शव अरनौला गांव लाया गया तो मौके पर कई गांवों के लोगों की भीड़ जमा हो गई। दीदारगंज थाने की पुलिस ने पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया। जहां शाम पांच बजे दोनों भाइयों का शव गांव की कब्रिस्तान में दफ्न कर दिया गया।
विज्ञापन


सिरकोनी। जलालपुर थाना क्षेत्र के राजेपुर त्रिमुहानी के पास शुक्रवार को दोपहर गोमती नदी में नहाते समय एक युवक डूब गया। पुलिस गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश में जुटी है। समाचार लिखे जाने तक युवक का पता नहीं चल सका था। केराकत कोतवाली और जलालपुर थाने की पुलिस मौके पर गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुफ्तीगंज निवासी विशाल विश्वकर्मा, कटहरी केराकत गांव निवासी अंकित और आदित्य तथा केराकत के पेसारा गांव निवासी अभिषेक राय चारो साथी सेंट जोसेफ इंटर कालेज जौनपुर के छात्र थे। चारो सथी शुक्रवार को बाइक से राजेपुर त्रिमुहानी पहुचे और बाइक किनारे खड़ी गर गोमती नदी में नहा रहे थे। नहाते समय अभिषेक राय गहरे पानी में डूबने लगा। उसे बचाने की कोशिश में विशाल भी डूबने लगा। विशाल किसी तरह अपने को बचाते हुए बाहर निकल आया लेकिन अभिषेक (19) डूब गया। साथियों ने शोर मचाया और पुलिस कंट्रोल को सूचना दी। गांव के लोग भी जुट गए। जलालपुर और केराकत थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस गोताखोरों की मदद से युवक की नदी में तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed