{"_id":"5ba7e293867a55013270f72b","slug":"153772915116-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेत्री ने एसडीएम के सामने क्षतिग्रस्त कर दी उनकी कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा नेत्री ने एसडीएम के सामने क्षतिग्रस्त कर दी उनकी कार
Updated Mon, 24 Sep 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मडिय़ाहूं। उप जिलाधिकारी मोतीलाल यादव के आवास पर रविवार की शाम करीब पांच बजे पहुंची भाजपा की एक नेत्री ने एसडीएम के सामने ही उनकी कार को ईंट पत्थर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। महिला कार पर ईंट पत्थर बरसाती रही और एसडीएम मूक दर्शक बने देखते रहे। उसने आरोप लगाया कि एसडीएम उनका फोन नहीं उठाते और कार्यालय जाने पर एसडीएम बाहर निकल जाते हैं।
उपजिलाधिकारी मोतीलाल यादव ने बताया कि राजपुर गांव निवासी रंजना पांडेय शिक्षा मित्र हैं और खुद को भाजपा नेत्री बताती हैं। वह शनिवार को सुबह उनके पास पहुंची और कहा कि पड़ोसी का बबूल का पेड़ गिरने कि हालत में है। पेड़ गिरा तो उनका मकान क्षतिग्रस्त हो जाएगा। मौके पर चल कर देख लें और पेड़ को कटवा दें। इसपर एसडीएम ने कहा कि वह डिप्टी सीएम की वीआईपी ड्यूटी में पूर्वांचल विश्वविद्यालय जा रहे हैं। वह नायब साहब के पास जाएं वह उन्हें फोन पर बता दे रहे कि वह उन्हें ध्यान से सुनकर समस्या का समाधान करवा देंगे। रंजना पांडेय पांच बजे दोबारा एसडीएम के आवास पर पहुंच गई। वह अपनी समस्या को दोहराने लगी। उस वक्त फिर उन्हें राज्य मंत्री गिरीश चन्द्र यादव के कार्यक्रम में जाना था। इस नाते उन्हें नायब साहब के पास जाने के लिए कह दिया। देर शाम करबी 9 बजे वह फिर आवास के गार्डेन में पहुंची और जोर जोर से चिल्लाने लगी। अपनी स्कूटी गार्डेन में ही छोड़कर चली गई । एसडीएम ने कोतवाल को फोन पर घटना बताई तो कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर स्कूटी कब्जे में ले लिया। रविवार को एसडीएम क्षेत्राधिकारी के साथ सुखलालगंज में गणेश प्रतिमा विसर्जन कराने के बाद लौटकर आवास पर पहुंचे थे। शाम को करीब पांच बजे रंजना पांडेय पहुंची और चौकीदार से अपनी स्कूटी के बारे में पूछा। चौकीदार ने स्कूटी थाने में होने की बात बताई। इतने में ही वह लान में खड़ी एसडीएम की कार को ईंट से तोडने लगीं। सामने का और गेट का शीशा तोड़ दिया। वह कार पर ईंट पत्थर चलाती रही और जोर जोर से चिल्लाती रही लेकिन मय एसडीएम लोग मूकदर्शक बन देखते रहे। हालांकि इस संबंध में एसडीएम की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। भारतीय जनता पार्टी के मडिय़ाहूं मण्डल अध्यक्ष बृजेश मिश्र की माने तो रंजना पाण्डेय पार्टी की कार्यकर्ता है किसी पद पर अभी नहीं हैं। उनका नाम रामनगर मण्डल महिला मोर्चा के अध्यक्ष पद के लिए पार्टी में भेज गया है।