{"_id":"5b96bb19867a557f551a0e51","slug":"15366049384-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की लापरवाही से भाग गया इनामी बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस की लापरवाही से भाग गया इनामी बदमाश
Updated Tue, 11 Sep 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गौराबादशाहपुर। थाना परिसर से सोमवार की सुबह पांच हजार का इनामी बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले को छिपाने का प्रयास किया। लेकिन इसकी भनक एसपी को मिल गई। इसके बाद खलबली मच गई। एसपी के निर्देश पर थाने के मुंशी और एक होमगार्ड के खिलाफ लापरवाही बरतने के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।
सखैला गांव निवासी सतीश गौतम को पुलिस ने शनिवार की रात गोड़हरा पुलिया से गिरफ्तार किया था। उसे रात्रि में हवालात में रखा गया था। सोमवार की सुबह करीब चार बजे सतीश ने कार्यालय में बैठे मुंशी जमील खान से कहा कि गर्मी लग रही है। इस वजह से थाने के मुंसी और पहरे पर खड़े होमगार्ड नंदलाल राम उसे कार्यालय में ले आए और हथकड़ी लगाकर खिड़की से बांध दिया। करीब पांच बजे सतीश अपनी हथकड़ी सरकाकर ीहाथ निकाल लिया और भाग गया। जिस समय वह भागा पुलिस वाले खर्राटे ले रहे थे। बदमाश सतीश गौतम पर कुकुहां गांव में पिछले वर्ष जयमाल के दौरान दूल्हे को गोली मारने का आरोप है। पुलिस ने उसे गैंगबेस्टर में निरूद्घ कर पांच हजार का इनाम घोषित किया था। उपनिरीक्षक रविंद्र गुप्ता की तहरीर पर इनामी बदमाश सतीश गौतम, मुंशी जमील खां और होमगार्ड नंदलाल राम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। उसकी तलाश में पुलिस की दो टीमें लगाई गई है। एसपी डीपी सिंह का कहना है कि तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। भागे बदमाश की तलाश के लिए पुलिस टीम लगा दी गई है। मुंशी को निलंबित कर दिया गया है और होमगार्ड को बर्खास्त करने के लिए कमांडेंट को पत्र लिखा जाएगा।