{"_id":"5b92c694867a557f5e02b900","slug":"153634573411-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई से घर आ रहा युवक प्राइवेट बस में जहरखुरानी का शिकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुंबई से घर आ रहा युवक प्राइवेट बस में जहरखुरानी का शिकार
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मछलीशहर। मुंबई से कमाकर घर लौट रहा युवक जंघई स्टेशन से मछलीशहर आते समय प्राइवेट बस में जहरखुरानी का शिकार हो गया। बस की डिग्गी में रखा उसका सामान और 30 हजार रुपये नकद गायब हो गया। पीड़ित युवक के भाई ने बस के चालक और परिचालक पर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
मछलीशहर कस्बे के खानजादा मोहल्ला निवासी अशफ़ाक़ हुसैन का बेटा परवेज (40) मुंबई से घर आ रहा था। वह गोदान ट्रेन से जंघई रेलवे स्टेशन पर उतरकर मछलीशहर आने के लिए एक प्राइवेट बस में सवार हुआ। परिजनों के अनुसार उसे बस मे किसी ने नमकीन खाने को दिया जिसके बाद वह नशे की स्थिति में आ गया। मछलीशहर पहुंचने पर बस से उतरते समय वह लिडख़ड़ा कर गिर पड़ा और अचेत हो गया। बस की डिग्गी मे रखा उसका सामान भी गायब हो गया। मुबई से फोन करके पीड़ित के भाई नौशाद अली ने घर वालो को बताया कि वह 30 हजार रुपया नकद लेकर गया था। पीड़ित का उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित के भाई शमशाद अली ने पुलिस को बस के परिचालक के खिलाफ तहरीर देकर पैसा और बस की डिग्गी में रखा सामान गायब करने का आरोप लगाया है।