फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   धर्मांतरण कराने के मामले में पादरी समेत 271 के खिलाफ केस दर्ज

धर्मांतरण कराने के मामले में पादरी समेत 271 के खिलाफ केस दर्ज

Fri, 07 Sep 2018 01:09 AM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के भूलनडीह गांव में वर्षों से चल रहे धर्मांतरण के खेल में शामिल पादरी समेत तीन नामजद और 268 अज्ञात के खिलाफ चंदवक थाने की पुलिस ने गुरुवार को केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की है।
विज्ञापन

गांव मे ंचर्च स्थापित कर प्रत्येक मंगलवार और रविवार को इसाई मिशनरी की ओर से प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाता है। आरोप है कि प्रार्थना सभा में के माध्यम से ही लोगों का धर्म परिवर्तित करने का खेल होता है। भूलनडीह गांव में ईसाई मिशनरी के सक्रिय होने का मामला सामने आने पर हिंदू संगठनों के कान खड़े हो गए। पहले तो लोगों ने पुलिस से शिकायत की लेकिन पुलिस की जांच में धर्मांतरण जैसी कोई बात सामने नहीं आई। लाइनबाजार थाना क्षेत्र के राजकालोनी निवासी बृजेश कुमार सिंह ने न्यायालय एसीजेएम पंचम के यहां वाद दाखिल कर धर्मांतरण कराने वालों पर कार्रवाई की मांग की। कोर्ट को दिए गए प्रार्थना पत्र में बृजेश ने कहा है कि भूलनडीह गांव में पहले लोगों को रोगों से मुक्ति के लिए प्रार्थना सभा में शामिल कराया जाता है। धीरे धीरे उन्हें हिंदू धर्म के प्रति भड़काया जाता है और ईसाई धर्म की तारीफें की जाती हैं। धीरे धीरे लोगों की मानसिकता बदल कर उनका धर्म परिवर्तन करा दिया जाता है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने प्रार्थना सभा के संचालक एवं पादरी दुर्गा यादव, जितेंद्र राम और कीरत राम के खिलाफ नामजद और 268 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। मुकदमा दर्ज होने की भनक लगते ही पादरी समेत अन्य आरोपी फरार हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed