फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बच्चों संग नदी में कूदने जा रही युवती को लोगों ने बचाया

बच्चों संग नदी में कूदने जा रही युवती को लोगों ने बचाया

Thu, 06 Sep 2018 12:01 AM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
केराकत। पति की पिटाई से क्षुब्ध होकर केराकत स्थित गोमती नदी के पुल पर से आत्महत्या के लिए छलांग लगाने जा रही युवती को उधर से गुजर रहे दो लोगों ने पकड़ लिया। और उसे थानागद्दी पुलिस चौकी इंचार्ज को सुपर्द कर दिया। बाद में चौकी प्रभारी ने उसे परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बुधवार के दो बजे के लगभग नाऊपुर दलित बस्ती निवासी 35 वर्षीया शीला अपने दो पुत्रियों गुंजा (04) व रोशनी (डेढ़) को लेकर केराकत स्थित गोमती नदी के पुल पर छलांग लगाने जा रही थी। बाइक से केराकत से लौट रहे नाऊपुर के रजनीकांत त्रिपाठी व राम सम्हार सिंह की नजर युवती पर पड़ गई। उन्होंने तुरंत गाड़ी की रफ्तार बढ़ाते हुए ज्यों महिला कूदने के लिए रेलिंग पर चढ़ रही थी छोटी बच्ची को पीठ पर साड़ी से बंधा था और दूसरी बच्ची को कंधे पर ली थी तभी दोनों लोगों ने उसका कपड़ा पकड़ कर घसीटा और कूदने से बचा लिया। महिला शराब के नशे में धुत थी। कारण पूछने पर महिला ने बताया कि उसका पति शराब पीकर मारता पीटता है। खर्चा नहीं देता है। इसलिए वह आत्महत्या करना चाहती है। थानागद्दी चौकी प्रभारी पंकज सिंह ने समझा बुझाकर युवती को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed