{"_id":"5b82f3ac42c792463f794756","slug":"153530870611-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आटो पार्ट्स की दूकान व गोदाम से लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आटो पार्ट्स की दूकान व गोदाम से लाखों की चोरी
Updated Mon, 27 Aug 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहगंज। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के रोडवेज बस डिपो के निकट स्थित आटो पार्ट्स की दुकान और गोदाम से चोरों ने शनिवार की रात नकदी समेत तीन लाख से अधिक का माल पार कर दिया। सूचना पर पुलिस छानबीन में जुट गई है। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र में लगातार तीसरे दिन चोरी की यह बड़ी वारदात हुई। पुलिस अभी तक किसी एक भी घटना का खुलासा नहीं कर सकी है।
नगर के पश्चिमी कौड़िया मोहल्ला निवासी संदीप बरनवाल की रोडवेज डिपो समीप जायसवाल कटरा में आटो पार्ट्स की दुकान व उसी से सटा गोदाम है। देर रात चोरों ने ताला तोड़कर कैश काउंटर में रखा चालीस हजार नकद पार कर दिया। बगल में स्थित आटो पार्ट्स की गोदाम की ग्रिल तोड़कर चोरों ने ढाई लाख रुपये से अधिक कीमत का माल पार कर दिया। सुबह पहुंचे दुकानदार ने टूटा ताला देखकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। लगातार हो रही चोरी और लूट की घटना से लोगों में भय का माहौल है।