फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   अपहर्ताओं के चंगुल से छूटकर जीआरपी पहुंचा किशोर

अपहर्ताओं के चंगुल से छूटकर जीआरपी पहुंचा किशोर

Mon, 27 Aug 2018 12:08 AM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
मीरगंज। अपहर्ताओं के चंगुल से छूटकर एक किशोर शनिवार की देर शाम जीआरपी थाने पहुंच गया। जीआरपी ने किशोर के परिजनों को बुलवाकर लिखा पढ़ी के बाद उन्हें सौंप दिया।
विज्ञापन

भदोही जनपद के गोपीगंज थाना क्षेत्र के कारी गांव निवासी श्याम नारायण यादव का पुत्र राहुल यादव (14) पायनियर हाईस्कूल चकसहाद मे कक्षा 9 का छात्र है। वह शनिवार की शाम पांच बजे खेत की तरफ गया था। तभी गांव के संपर्क मार्ग पर बोलेरो सवार लोगों ने पास बुलाकर रास्ता पूछने के बहाने उसे गाड़ी में बैठा लिया। किशोर के मुताबिक अपहर्ताओं ने रूमाल उसके नाक पर रख दी थी जिससे वह अचेत हो गया था। जंघई से होकर बोलेरो सवार मछलीशहर की ओर जा रहे थे। रेलवे क्रासिंग बंद थी। किशोर के साथ बीच की सीट पर बैठा युवक लघुशंका के लिए उतरा था तभी किशोर को होश आया और मौका पाकर वह गाड़ी से कूदकर भागते हुए पास के एक घर में पहुंच गया। वहां से पुलिस का पता पूछा तो लोगों ने पास में स्थित जीआरपी थाने पहुंचा दिया। यहां किशोर ने आपबीती सुनाई तो जीआरपी के थानेदार ने सूचना परिजनों को दी। जीआरपी प्रभारी आरके सिह व कांस्टेबल ईश्वर चंद व मो. युसुफ ने बच्चे को ढाढसा बंधाया। सूचना पर रात दस बजे परिजन जीआरपी थाने पहुंचे जहां लिखा पढ़ी के बाद बच्चे को लिवाकर घर लौट गए। इस तरह की यह दुसरी घटना है। इसके पहले गोधना गांव से भी एक किशोर को बोलेरो सवार लोगो ने अपरहण कर लिया था। उसे आरपीएफ जंघई ने बचाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed